शराब दुकान के पास फायरिंग: कई राउंड गोलियां चलीं; कई हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के सिरोल चौराहा क्षेत्र में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब शराब दुकान के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई और 15 से अधिक राउंड गोलियां चलने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विवाद के बाद शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10:45 बजे सिरोल चौराहा स्थित शराब दुकान के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति
अचानक गोलियां चलने से क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, जबकि कई व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं।
पुरानी रंजिश और लेन-देन विवाद की आशंका
सिरोल थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद गौरव दीक्षित और राजा यादव गुट के बीच चल रही पुरानी रंजिश तथा कथित आर्थिक लेन-देन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
मौके से मिले कारतूस, कई संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई वारदात
फायरिंग की यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शहर में आयोजित वीरांगना मेला कार्यक्रम में शामिल थे। वीआईपी मूवमेंट के बीच हुई इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!