शहर में बेखौफ बदमाश: एटीएम को बनाया निशाना; तोड़फाेड़ कर चोरी का प्रयास, वायरिंग और कैमरे तोड़ दिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एटीएम को निशाना बनाने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बनियान पहना एक संदिग्ध युवक एटीएम में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एटीएम से नकदी चोरी करने की नीयत से आया था, लेकिन वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया।
वायरिंग और कैमरे तक तोड़े
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक सुदामा नगर निवासी अमित बोहती की शिकायत पर नायता मुडला स्थित इंडिया वन एटीएम में तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने एटीएम मशीन की वायरिंग, डोर हैंडल, डोर लॉक और मशीन का लॉक तोड़ दिया।
इतना ही नहीं, उसने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि काफी तोड़फोड़ के बावजूद आरोपी मशीन से नकदी नहीं निकाल सका और मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। फुटेज में एक युवक बनियान पहने हुए एटीएम के अंदर आता दिखाई दे रहा है। वह कुछ देर तक मशीन और दरवाजे से छेड़छाड़ करता रहा। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
एक महीने में दूसरी वारदात
पुलिस के अनुसार करीब एक महीने पहले असरावद खुर्द इलाके में भी इसी कंपनी के एटीएम में चोरी की कोशिश हुई थी। उस मामले में भी पुलिस को बनियान पहने एक संदिग्ध युवक के फुटेज मिले थे।
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि दोनों घटनाओं में दिखाई दे रहे संदिग्ध की गतिविधियां और हुलिया काफी हद तक एक जैसे हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही आरोपी हो सकता है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!