ट्रैफिक जाम खुलवाने उतरे ससुर की हत्या: दामाद को अस्पताल ले जा रहे थे; पिकअप चालक ने किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
ट्रैफिक जाम खुलवाने के दौरान एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय ससुर अपने बीमार दामाद को इलाज के लिए झालावाड़ (राजस्थान) ले जा रहे थे।
लोहे की रॉड से किया हमला
इसी दौरान विवाद में एक शराबी पिकअप चालक ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट के बावजूद बुजुर्ग करीब 50 किलोमीटर तक सफर करते रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने दम तोड़ दिया।
जाम खुलवाने उतरे, चालक ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, खुजनेर थाना क्षेत्र के सिरंगी निवासी भगवान सिंह (60) सोमवार सुबह अपने 45 वर्षीय दामाद मनोहर सिंह को इलाज के लिए कार से झालावाड़ ले जा रहे थे। मनोहर सिंह को सांस की गंभीर बीमारी थी और राजगढ़ में इलाज से राहत नहीं मिलने पर उन्हें बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था।
दोपहर करीब 12:22 बजे जब वे खिलचीपुर बस स्टैंड के पास सिटी पोर्शन रोड पर पहुंचे तो भारी ट्रैफिक जाम लग गया। जाम का कारण एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन था, जिसने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी थी और वहां विवाद की स्थिति बन गई थी।
नशे में धुत था पिकअप चालक
दामाद को समय पर अस्पताल पहुंचाने की जल्दी में भगवान सिंह कार से उतरकर जाम खुलवाने लगे और पिकअप चालक से वाहन हटाने को कहा। इसी दौरान नशे में धुत कैलाश तंवर (26) ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
चोट छिपाकर 50 किमी तक किया सफर
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भगवान सिंह ने किसी से विवाद नहीं किया। उन्होंने सिर पर गमछा बांधा और कार में बैठकर सफर जारी रखा। परिजनों को भी चोट की गंभीरता नहीं बताई। करीब 50 किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद उनके सिर से तेज खून बहने लगा।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
परिजन उन्हें पहले इकलेरा अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें झालावाड़ रेफर किया गया। लेकिन झालावाड़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
सीसीटीवी के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी खिलचीपुर, के अनुसार आरोपी कैलाश तंवर को प्रेमपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार सुबह खिलचीपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सड़क की बदहाली और अतिक्रमण पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे सड़क की खराब स्थिति और ट्रैफिक कुप्रबंधन भी बड़ा कारण है। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क को बस स्टैंड के पास काफी संकरा कर दिया गया है, जिससे यहां अक्सर ट्रैफिक जाम और विवाद की स्थिति बनती रहती है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!