खबर
Top News

किसान की गोली मारकर हत्या: हिस्ट्रीशीटर ने 5 गोलियां मारी; मौके पर मौत, बेटे पर भी की फायरिंग

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 11:59 am
शेयर करें:
किसान की गोली मारकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, सतना।
एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बारापत्थर गांव में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान को 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे पर भी फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

5 गोलियां लगने से मौके पर मौत
घटना नागौद थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, बारापत्थर निवासी चंदन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभय उर्फ बब्लू यादव (50) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अभय को पीठ में दो, पेट, गर्दन और पसली में एक-एक गोली लगी। ज्यादा खून बहने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बेटे पर भी की फायरिंग
वारदात के बाद आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अभय के बेटे राणा यादव (25) की किराना दुकान पर पहुंचे और उस पर भी कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए राणा भागा, लेकिन उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लग गईं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को चंदन का छोटा भाई शरद यादव गांव में लोगों से गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान अभय यादव ने उसे डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर शरद ने अपने भाई चंदन को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चंदन अपने 5 साथियों के साथ गांव पहुंचा और हमला कर दिया।

पैरोल पर बाहर आया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, चंदन यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह दिसंबर 2025 में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गांव में पुलिस तैनात
घटना की सूचना मिलते ही अशोक पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल बेटे का इलाज जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी गई है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृतक पर भी दर्ज थे कई केस
पुलिस के अनुसार, मृतक अभय उर्फ बब्लू यादव के खिलाफ भी हत्या के दो मामलों समेत कई आपराधिक केस दर्ज थे और वह पहले जेल भी जा चुका था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

4 minutes ago
बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां
Top News

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

5 minutes ago
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच
Top News

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

10 minutes ago
मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी
Top News

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

14 minutes ago
वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर
Top News

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

32 minutes ago
बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

about 1 hour ago
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

about 1 hour ago
किसान आंदोलन उग्र
Top News

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

about 1 hour ago
धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले
Top News

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी
Top News

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

about 2 hours ago
बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती
Top News

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

about 2 hours ago
ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन
Top News

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

about 2 hours ago
रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल
Top News

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

about 2 hours ago
इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले
Top News

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

about 2 hours ago
जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार
Top News

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

about 2 hours ago
खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली
Top News

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक
Top News

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

about 3 hours ago
गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला
Top News

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

about 3 hours ago
घरेलू विवाद में पति बना हैवान
Top News

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!