अस्पताल में परिजनों का हंगामा: पुलिस पर किया पथराव; 6 हिरासत में, 3 जवान घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर हालात बेकाबू हो गए। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, पुलिस पर पथराव किया और वाहनों में तोड़-फोड़ की।
तीन पुलिसकर्मी घायल
इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों ने पुलिस को बताया कि युवक को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साधारण समस्या के बावजूद किया आईसीयू में भर्ती
परिजनों का आरोप है कि साधारण समस्या के बावजूद युवक को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। इलाज किस तरह हुआ, कौन डॉक्टर इलाज कर रहा था। इस बारे में अस्पताल प्रबंधन स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था।
मरीज से मिलने नहीं दिया
आखिरी समय में किसी को भी मरीज से मिलने नहीं दिया गया, जिससे परिजनों को अस्पताल की नीयत पर शक हुआ। जब स्टाफ से बात करने की कोशिश की गई तो बदसलूकी का आरोप भी लगाया गया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त
हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। तीन तरफ से पथराव किया गया, जिसमें करीब 50 से अधिक लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
हमले में आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कान में चोट आई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी को मामूली चोट लगी। गोविंदपुरा थाना प्रभारी की सरकारी बोलेरो सहित पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया था मरीज
पिपलानी थाना के टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि मृतक लक्ष्मण बंशकार, आदमपुर छावनी का निवासी था और मजदूरी करता था। 2 फरवरी को चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया था। अस्पताल में जांच के दौरान सिर में क्लॉटिंग की पुष्टि हुई।
इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर कार्डिएक अरेस्ट को मौत का कारण बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एफआईआर दर्ज
पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर चेहरों की पहचान की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हंगामा करीब एक घंटे (10:30 से 11:30 बजे) तक चला।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। परिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही से लक्ष्मण की मौत हुई, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!