जंग के बीच भारत लौटने लगे परिवार: एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची; 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
इजराइल–ईरान के बीच जारी युद्ध चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है और इसका असर भारत में भी साफ दिख रहा है। सोमवार देर रात दुबई से एयर इंडिया Air India की एक विशेष उड़ान वहां फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची। इसी फ्लाइट से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी स्वदेश लौटीं।
80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को भी करीब 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा देर रात संयुक्त अरब अमीरात UAE से चार उड़ानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे यात्रियों ने भारत लौटकर राहत महसूस की। एक यात्री ने बताया कि उनके होटल के पास धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे डर का माहौल था।
स्पेशल फ्लाइट्स और आंशिक संचालन
इंडिगो सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 विशेष उड़ानें संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए सेवाएं फिर शुरू करने की घोषणा की है।इस बीच अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा रूट्स पर उड़ानें बहाल की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा और लंदन के लिए रवाना हुईं।
श्रीनगर बंद, सुरक्षा अलर्ट जारी
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में देश के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। शिया समुदाय के विरोध के बीच जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद रहा। कई इलाकों में कंटीले तार लगाकर सड़कें और गलियां सील कर दी गईं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों और अफवाहों को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
पीएम मोदी की खाड़ी देशों से बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई नेताओं से भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात कर हालात की समीक्षा की। मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!