फर्जी रौब: नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगी निजी कार सड़क पर दौड़ती देख यातायात पुलिस ने रोक लिया। कार चालक नशे में मिला। पुलिस की पूछताछ में रौब दिखाने के लिए खुद को सब इंस्पेक्टर बताया और एक पुलिस इंस्पेक्टर का पहचान पत्र दिखाया। जांच में पहचान पत्र फर्जी निकला। यातायात पुलिस ने 112 एफआरवी बुलाकर चालक को कार सहित बाणगंगा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
यातायात ड्यूटी के दौरान एसआई नरबद सिंह डामोर कल दोपहर टीम के साथ काका पेट्रोल पंप के पास ड्यूटी कर रहे थे। उज्जैन की ओर से निजी कार क्र. एमपी-13 जेडब्ल्यू 7289 आती दिखाई दी। कार के आगे पुलिस की लाल-नीली लाइट लगी हुई थी।
संदिग्ध स्थिति में नजर आई कार को यातायात पुलिस टीम ने रोककर जांच शुरू की। कार चालक के शराब का सेवन किए होने की बात जांच में सामने आई। दस्तावेज मांगने पर चालक ने खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बताया और पुलिस इंस्पेक्टर का पहचान पत्र प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस ने पहचान पत्र की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद सूचना कर तत्काल 112 एफआरवी को मौके पर बुलाया। कार और चालक को थाना बाणगंगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!