बिना अनुमति चल रहे कारखाने कराए बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉ. आंबेडकर नगर (महू) के ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे आलू चिप्स कारखानों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशों के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोदरिया, नेउगुराड़िया, आम्बाचंदन और सांतेर जैसे क्षेत्रों में दबिश देकर इन इकाइयों की सघन जांच की। एसडीएम राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग और विद्युत मंडल के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
जांच दल को मौके पर कई बड़ी अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिसमें सबसे गंभीर मामला बिना किसी वैध अनुमति के फैक्ट्रियों का संचालन करना पाया गया। नियमानुसार अनुमति पत्र नहीं होने के कारण प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से इन कारखानों के बिजली कनेक्शन काट दिए और इकाइयों को पूरी तरह बंद करा दिया।
मौके पर मौजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन कारखानों से होने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी के चलते आगामी कानूनी कार्रवाई जल्द ही अमल में लाई जाएगी। इस प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!