शहर में यातायात का दबाव कम करने की कवायद: इस महत्वपूर्ण रोड का काम शुरू; महापौर ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सड़क निर्माण का काम अब जल्द शुरू होने जा रहा है। शनिवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और परियोजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
इस मार्ग पर नाले के ऊपर पुल निर्माण का काम पहले ही शुरू हो चुका है। महापौर ने स्पष्ट किया कि जैसे ही पुल का काम आगे बढ़ेगा, उसी के साथ सड़क निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र के रहवासियों से बातचीत कर परियोजना के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि शहर के 2023 मास्टर प्लान के तहत प्रमुख सड़कों का समय पर निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।
इस सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को लेकर भी निगम ने सख्त रुख अपनाया है। कई लोगों ने पहले ही स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा लिए हैं, जबकि शेष लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। महापौर ने साफ कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाएगी, ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। निगम प्रशासन का दावा है कि तय समय में अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!