भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को ठंडक देने की कवायद: विश्व प्रसिद्ध मंदिर में लगाया यह सिस्टम; भक्तों को राहत, विस्तार की भी योजना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
लगातार 40 डिग्री के पार पहुंच रहे तापमान के बीच महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। मंदिर समिति ने पहली बार महाकाल लोक में फोगिंग सिस्टम इंस्टाल किया है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को राहत मिल रही है।
फिलहाल यह फोगिंग सिस्टम मानसरोवर से त्रिनेत्र तक डेमो के रूप में लगाया गया है। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो इसे पूरे महाकाल लोक और मंदिर परिसर में विस्तार देने की योजना है।
दरअसल, त्रिवेणी से मानसरोवर तक करीब 900 मीटर का रास्ता श्रद्धालुओं को पैदल तय करना पड़ता है। भीषण गर्मी में यह सफर काफी कठिन हो जाता है। इसे देखते हुए मंदिर समिति पहले से टेंट, कार्पेट और पेयजल की व्यवस्था कर चुकी थी, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण अतिरिक्त उपाय के रूप में फोगिंग सिस्टम लगाया गया है।
अब इस रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालुओं पर हल्की पानी की बौछार की जा रही है, जिससे उन्हें तुरंत ठंडक का एहसास हो रहा है। इस नई व्यवस्था से भक्तों में संतोष देखा जा रहा है और वे इसे राहत भरा कदम मान रहे हैं।
मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया के अनुसार, यह फिलहाल एक ट्रायल के रूप में शुरू किया गया है। यदि यह प्रभावी साबित होता है, तो आने वाले दिनों में इसे और विस्तारित कर पूरे परिसर में लागू किया जाएगा, ताकि गर्मी के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!