मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद: नई चांदी की जलाधारी होगी स्थापित; सुबह 10 बजे तक ही भातपूजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अंकपात मार्ग स्थित प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए करीब 7 घंटे प्रवेश बंद रहेगा। गर्भगृह में नई चांदी की जलाधारी स्थापित किए जाने के चलते मंदिर के दोनों द्वार सुबह 11 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय का ध्यान रखते हुए दर्शन और पूजन की व्यवस्था के अनुसार पहुंचने की अपील की है।
सुबह 10 बजे तक भातपूजन की सुविधा
मंदिर प्रशासन के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे तक भातपूजन समेत अन्य नियमित पूजन कराए जाएंगे। इसके बाद मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। जो श्रद्धालु सुबह 10 बजे के बाद भातपूजन कराना चाहते हैं, वे अंगारेश्वर मंदिर में शाम 5 बजे तक यह पूजन करा सकेंगे।
20 किलो चांदी से तैयार होगी नई जलाधारी
मंगलनाथ मंदिर में वर्तमान जलाधारी काफी पुरानी और जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। इसे हटाकर नई चांदी की जलाधारी स्थापित की जा रही है। इसके लिए हैदराबाद के यजमान अमन ओहरी और सोनल ओहरी ने करीब 20 किलो चांदी दान की है।
पुरानी जलाधारी को गलाकर उससे चांदी का नाग तैयार किया जाएगा। मंदिर में यह धार्मिक कार्य महंत राजेंद्र भारती और अजय भारती के आग्रह पर कराया जा रहा है।
मंगल दोष निवारण के लिए देशभर से आते हैं श्रद्धालु
मंगलनाथ मंदिर में भातपूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मंगल दोष निवारण के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में भी प्रतिदिन 500 से अधिक श्रद्धालु भातपूजन कराते हैं।
मंगलवार 18 अगस्त को ही करीब 1850 श्रद्धालुओं ने भातपूजन कराया था, जिससे मंदिर समिति को लगभग 3.85 लाख रुपए की आय हुई।
सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हो रहे विकास कार्य
मंदिर परिसर में सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासक केके पाठक ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे तक पूजन होंगे। इसके बाद 11 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!