बिलावली तालाब केचमेंट एरिया में बढ़ रहा अतिक्रमण और गंदगी: निगम अफसरों की मिलीभगत से तालाब किनारे अवैध कब्जों की भरमार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की लापरवाही से बिलावली तालाब केचमेंट एरिया में अवैध निर्माण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते छोटा बिलावली तालाब किनारे फार्म हाउस बनने लगे हैं, जबकि जमीन पर कब्जा जमाने के लिए वहां कचरा डंप किया जाने लगा है। इस तरह हर दिन तालाब सिकुड़ता जा रहा है।
जबकि इससे हजारों परिवारों को पानी की सप्लाय होती है। शहर में अवैध निर्माण के मामले हों या तालाब किनारे केचमेंट एरिया में फार्म हाउस बनाने के सभी में निगम अफसर निर्माणकर्ता पर मेहरबान हो रहे हैं। इसके चलते ही शहर अवैध निर्माणों का गढ़ बनता जा रहा है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल शहर में अवैध निर्माण न होने देने का दावा करते रहते हैं। निगम अफसरों के खोखले दावों का खुलासा मौजूदा में निगम जोन 13 स्थित बिलावली छोटा व बड़ा तालाब के आसपास देखा जा सकता है।
रईसों के लिए फार्म हाउस बना रहे...बिलावली तालाब केचमेंट एरिया में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि यहां रईसों के लिए फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। भूमाफियाओं ने कब्जा कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन बेच दी है, जबकि नगर निगम के अफसर इस जमीन को बचाने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे बढ़ते अतिक्रमण से बिलावली तालाब सिकुड़ना शुरू हो गया है। हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनो में तालाब नाला बनकर रह जाएगा।
…तो नाला बन जाएगा तालाब...बताया जाता है कि बिलावली तालाब किनारे अतिक्रमण बढ़ने से ड्रेनेज युक्त गंदा पानी तालाब में पहुंचना शुरू हो गया है। इसकी वजह से तालाब का पानी गंदा होने लगा है।
इसकी शिकायत भी निगम अफसरों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से बिलावली तालाब का पानी गंदा होता जा रहा है। लोगो का कहना है कि आने वाले वर्षो में तालाब नाला बनकर रह जाएगा।
कचरा हो रहा डंप...बताया जाता है कि यहां अस्पतालों और घरों से निकला कचरा बड़े पैमाने पर डंप किया जाने लगा है। इससे हर तरफ गंदगी बढ़ गई है। भूमाफिया जमीन पर कब्जा जमाते जा रहे हैं और उसके सौदे कर अपनी कमाई कर रहे हैं।
वहीं चिकित्सकीय कचरा डंप होने से लोगो में बीमारियां फैलने का डर भी बढ़ गया है। इसके चलते कई बार निगम अफसरों को शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
नशेड़ियों का जमावड़ा...बताया जाता है कि बिलावली तालाब की पाल पर शाम से ही नशेड़ियों का जमावड़ा होने लगता है। इसके चलते वहां रहने वालो में भी इनका खौफ बढ़ने लगा है। रहवासियों का कहना है कि इस सबंंध में निगम, पुलिस व प्रशासन सभी स्तर पर शिकायत कर दी है। इसके बाद भी अब तक नशेड़ियों को रोकने की कार्रवाई नहीं की गई। जबकि इनकी वजह से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगा है।
जांच के बाद कार्रवाई करेंगे... मुझे शिकायत मिली थी, जांच कराई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -आनंद रेदास, भवन अधिकारी जोन 13
जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है... मैंने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है, आगे की कार्रवाई अधिकारी तय करेंगे। -पीयूष गुप्ता, भवन निरीक्षक जोन 13
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!