कर्मचारी से 2.91 लाख की ठगी: एटीएम कार्ड बदलकर की; मदद के बहाने जाल में फंसाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कैडबरी फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ 2.91 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपी ने एटीएम में कार्ड फंसने का फायदा उठाकर कार्ड बदल दिया और बाद में खाते से रकम निकाल ली।
मदद के बहाने बदल दिया कार्ड
पीड़ित शिवकुमार पटेल निवासी सूरी नगर, मुरार क्षेत्र के रहने वाले हैं और भिंड जिले के मालानपुर स्थित कैडबरी फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। 10 दिसंबर 2025 को वे मुरार के सात नंबर चौराहे स्थित एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे।
जैसे ही उन्होंने एटीएम मशीन में कार्ड डाला, वह मशीन में फंस गया। पास में खड़े एक युवक ने मदद की पेशकश की और कार्ड निकालकर देने लगा। इसी दौरान उसने चुपचाप कार्ड बदल दिया और उसी बैंक का एक पुराना व बंद एटीएम कार्ड शिवकुमार को थमा दिया।
मोबाइल पर आया मैसेज
शिवकुमार बिना पैसे निकाले घर लौट आए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से 2.91 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं।
पहले पुलिस ने लिया था सिर्फ आवेदन
घटना के बाद शिवकुमार ने Morar थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय पुलिस ने केवल आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया था।
मोबाइल झपटमार पकड़ा तो खुला राज
इस मामले का खुलासा 25 फरवरी को हुआ, जब मुरार जिला अस्पताल के पास लोगों ने मोबाइल झपटकर भाग रहे प्रदीप शिवहरे को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी एक्टिवा की डिक्की से करीब 200 एटीएम कार्ड बरामद हुए।
इन कार्डों में एक कार्ड शिवकुमार पटेल का भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सात नंबर चौराहे के एटीएम पर कार्ड बदलकर शिवकुमार के खाते से 2.91 लाख रुपए निकाले थे।
अब दर्ज हुआ मामला
आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने पुराने आवेदनों की जांच की, जिसमें शिवकुमार पटेल की शिकायत भी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!