दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन/उन्हेल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाले दीपोत्सव और सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देने वार्ड में निकले नगर परिषद कर्मचारी की गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई।
उन्हेल-नागदा मार्ग पर हुए हादसे में बाइक पर पीछे बैठी आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मृतक की पहचान फारूख कॉलोनी निवासी बाबूलाल परमार (55) के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सोनम माली (45) गंभीर घायल हुई हैं।
दोनों वार्ड में दीपोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पिछले पहिए की चपेट में आए बाबूलाल
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। बाबूलाल परमार भारी वाहन के पहिए की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोनम माली गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हादसे का सामने आया सीसीटीवी फुटेज घटना की भयावहता दिखाता है। फुटेज में भारी वाहन को पीछे से बाइक को टक्कर मारते देखा जा सकता है।
हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
उन्हेल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जीतू पटवारी ने मुआवजे की मांग की
हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार से मृतक बाबूलाल परमार के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने घायल सोनम माली के समुचित इलाज और उचित मुआवजे की भी मांग उठाई। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए।
संबंधित समाचार

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!