स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग महिला की मौत: एच-1 एन-1 संक्रमण की पुष्टि; परिवार की स्क्रीनिंग नहीं हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में इस सीजन स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है। उज्जैन निवासी 60 वर्षीय सरोज नागर की बुधवार शाम इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल जांच में उनके सैंपल में इन्फ्लुएंजा-ए और 2009 एच-1 एन-1 वायरस की पुष्टि हुई थी। महिला को कोई दूसरी गंभीर बीमारी नहीं थी।
परिजनों के मुताबिक, सरोज नागर की तबीयत 31 जुलाई को बिगड़ी थी। इसके बाद उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। 3 अगस्त को रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद इंदौर में उनका इलाज चल रहा था। करीब 16 दिन तक उपचार के बाद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
सैंपल में मिला एच-1 एन-1 वायरस
अवंती सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के नाक और गले से लिए गए स्वैब सैंपल में इन्फ्लुएंजा-ए और 2009एच-1 एन-1 वायरस पाया गया। जांच में इन्फ्लुएंजा-B और कोरोना वायरस की भी जांच की गई थी, लेकिन इन दोनों की पुष्टि नहीं हुई।
परिवार की स्क्रीनिंग नहीं कराने का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग नहीं कराई। केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से परिवार के सदस्यों की सूची तैयार कराई गई। किसी सदस्य की जांच नहीं हुई और महिला के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान नहीं की गई।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमण से जुड़ी जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल विभाग की ओर से किसी विशेष एडवाइजरी की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!