खबर
Top News

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी: जांच के नाम पर उतरवाई सोने की अंगूठी; मोटू-पतलू गैंग पर संदेह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अक्टूबर 2026, 12:24 pm
शेयर करें:
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पत्नी का इलाज कराने नर्मदापुरम से इंदौर आए बुजुर्ग को बाइक सवार दो बदमाशों ने चोरी की जांच का झांसा दिया और उनके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली।

मोटू-पतलू गैंग पर भी संदेह
अंगूठी हाथ में आते ही दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को वारदात के तरीके के आधार पर शहर में पहले सक्रिय रही मोटू-पतलू गैंग पर भी संदेह है।

मंदिर जाते समय बाइक सवारों ने रोका
पुलिस के मुताबिक पीड़ित रामनारायण मालवीय 27 सितंबर को पत्नी उर्मिला के इलाज के लिए नर्मदापुरम से इंदौर आए थे। वे अपने बेटे विशाल के घर ठहरे हुए थे।

30 सितंबर को रामनारायण एचडीएफसी बैंक के पास स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

बदमाशों ने पहले उनसे पूछा कि क्या वे किसी अग्रवाल जी को जानते हैं। इसके बाद खुद को चोरी की जांच करने वाला बताते हुए उन्हें बातचीत में उलझा लिया।

जांच के नाम पर उतरवाई अंगूठी
पीड़ित के मुताबिक, एक बदमाश उनसे बातचीत करता रहा, जबकि दूसरे ने उनके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

जांच का हवाला देकर बदमाश ने रामनारायण से अंगूठी उतारकर दिखाने को कहा। जैसे ही उन्होंने अंगूठी उतारी, दोनों बदमाश उसे लेकर बाइक से तेजी से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

2021 में पुलिस ने पकड़ा था
पुलिस को आरोपियों के हुलिए और वारदात के तरीके से शहर में पहले सक्रिय रही मोटू-पतलू गैंग के शामिल होने का संदेह है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस गैंग के आरोपियों को आखिरी बार वर्ष 2021 में हीरानगर पुलिस ने पकड़ा था।

उस समय लसूड़िया, विजय नगर और खजराना सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में इसी तरह की ठगी की वारदातों का उल्लेख सामने आया था।

बताया गया था कि वारदात के बाद आरोपी शहर से बाहर निकल जाते थे।

ईरानी गैंग के तरीके से भी मिलती है वारदात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फर्जी पुलिसकर्मी या जांच अधिकारी बनकर लोगों को रोकना और उनके कीमती सामान की जांच के बहाने ठगी करना एक ऐसा तरीका है, जिसका इस्तेमाल ईरानी गैंग से जुड़े आरोपियों द्वारा भी किए जाने की बात सामने आती रही है।

फिलहाल पुलिस किसी एक गैंग की संलिप्तता को लेकर अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाइक और आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने दी बड़ी सौगातें
Top News

देखिए वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने दी बड़ी सौगातें:गोशालाओं को करोड़ों की सहायता; डेयरी संयंत्र का डिजिटल भूमिपूजन, हजारों गोपालक जुटे

7 minutes ago
निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश:जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

21 minutes ago
प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत
Top News

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी 8 लोगों की तबीयत:बच्चे की हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

40 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में भारत का जलवा:प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता सोना; तीरंदाजी में भी मिला पदक, अब तक जीते इतने गोल्ड

about 1 hour ago
अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार:मदिरा और स्कूटी जब्त; आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया
Top News

सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया:15 नमूनों में से 6 में मिला कोलीफॉर्म; 5 में ई-कोलाई

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा; इतने की मौत, बच्ची घायल

about 2 hours ago
कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

about 20 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 20 hours ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

about 20 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 20 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 20 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 20 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 20 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 20 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 21 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!