खबर
टॉप न्यूज

बुजुर्ग दंपती को 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट: बेटी की सूझबूझ से बची ठगी; 60 लाख की FD तुड़वाई

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 दिसंबर 2025, 3:00 pm
शेयर करें:
बुजुर्ग दंपती को 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का एक गंभीर मामला सामने आया है। जब एक वृद्ध दंपती ने अपनी बेटी से अचानक बैंक एफडी तुड़वाने की प्रक्रिया पूछी। माता-पिता की आवाज़ और व्यवहार में डर की झलक देख बेटी को शंका हुई और उसने तुरंत साइबर फ्रॉड की आशंका जताते हुए साइबर क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना दी।

बेटी की सतर्कता से बची ठगी
बेटी की सतर्कता के बाद साइबर क्राइम ब्रांच इंदौर के एसआई शिवम ठक्कर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत साइबर सेल नीमच को अलर्ट किया। इसके बाद इंदौर और नीमच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ और वृद्ध दंपती 60 लाख रुपये की ठगी से बच गए।

पाश कॉलोनी में रहते हैं वृद्ध दंपती
जानकारी के अनुसार यह वृद्ध दंपतीपॉश कॉलोनी विकास नगर में अकेले निवास करता है। पति की उम्र करीब 74 वर्ष और पत्नी की उम्र लगभग 67 वर्ष है।

दोनों शासकीय विभाग में सेवाएं दे चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व बचत के सहारे शांत जीवन व्यतीत कर रहे थे। दंपती की तीन संतानें हैं एक बेटा और दो बेटियां जो सभी अच्छी नौकरियों में कार्यरत हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग की धमकी
जानकारी के अनुसार वृद्ध दंपती डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके थे। साइबर ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी और लगातार व्हाट्सएप कॉल व वीडियो कॉल के जरिए मानसिक दबाव बनाया।

डर के कारण दंपती ने पूरी घटना बेटी को नहीं बताई, बल्कि केवल एफडी तुड़वाने का तरीका पूछा। यही सवाल बेटी के लिए खतरे की घंटी बन गया।

7 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सूचना मिलते ही साइबर सेल नीमच के प्रभारी प्रदीप शिंदे और उनकी टीम हरकत में आई। महज 7 मिनट के भीतर पुलिस टीम विकास नगर स्थित वृद्ध दंपती के घर पहुंच गई।

शुरुआत में दंपती अत्यधिक भयभीत थे और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन करीब दो घंटे की काउंसलिंग और समझाइश के बाद उन्होंने पुलिस पर भरोसा किया और पूरे साइबर फ्रॉड का खुलासा किया।

15 दिन तक मानसिक दबाव में रहे दंपती
पुलिस जांच में सामने आया कि सेवानिवृत्त दंपती 8 दिसंबर से 22 दिसंबर तक साइबर अपराधियों के संपर्क में थे। इस दौरान वे गहरे मानसिक तनाव और अवसाद में चले गए थे।

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने स्वयं उनसे संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उनके मन से डर व भ्रम को दूर किया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से न सिर्फ 60 लाख रुपये सुरक्षित रहे, बल्कि दंपती को एक बड़े साइबर क्राइम से भी बचा लिया।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 11 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 11 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 12 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 12 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 12 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 12 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 12 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 12 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 13 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 13 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 13 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 13 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 13 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 13 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 13 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 13 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!