छात्रा ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; घर से 200 मीटर दूर मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के रातीबड़ इलाके में शुक्रवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
आठवीं कक्षा की थी छात्रा
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान खुशी पारदी (16) पुत्री बादल सिंह, निवासी ग्राम छोटी झागरिया के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी थी और फिलहाल घर पर ही रहती थी।
घर से बिना बताए निकली थी
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह खुशी बिना बताए घर से निकल गई थी। घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में उसने नीम के पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट नहीं मिला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

विवाह मंडप में मचा ड्रामा:दूल्हे को स्टेज पर छोड़ प्रेमी के गले में वरमाला डाल भागी दुल्हन; बारात लौटी बैरंग

इस विभाग के तीन अधिकारी निलंबित:इतने लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे; बिल पास कराने के लिए मांगी थी इतनी राशि

सी-21 मॉल की अवैध विज्ञापन स्क्रीन की शिकायत निगमायुक्त से:राजेश उदावत ने की भारी जुर्माने की मांग

देश का पहला जनभागीदारी आधारित सोलर प्लांट जलूद में शुरू:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 60 मेगावाट परियोजना का लोकार्पण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!