180 करोड़ का डबल डेकर फ्लायओवर जून में शुरू करने के प्रयास: संभागायुक्त खाड़े की घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लवकुश चौराहा पर प्रदेश के पहले डबल डेकर फ्लायओवर को जून तक पूर्ण करने का प्रयास है। कुछ दिनों पूर्व संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने निरीक्षण कर जून में किसी भी स्थिति में शुरू करने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे और जून में शुरू करने की बात कही। खास बात है इस फ्लायओवर के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो भी सामने आया था, जिस पर पार्षद और दरोगा के बीच गालीगलौज भी हुई।
आईडीए द्वारा 180 करोड़ का ये फ्लायओवर वैसे ही तय वक्त से काफी पीछे है। जून 2025 में पूरा हो जाना था, लेकिन एक साल बाद भी पूरा होने के आसार कम ही हैं, क्योंकि काफी काम बाकी है।
इंदौर को उज्जैन से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण फ्लायओवर के एक फ्लोर पर ट्रैफिक और दूसरे फ्लोर पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। रूपरेखा आईडीए के तत्कालीन अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा के कार्यकाल में बनी थी।
इस कोशिश में भी थे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, लेकिन उनके हटने के बाद इसका काम न केवल धीमा हो गया, बल्कि इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कल कलेक्टर ने दौरा कर बताया निर्माण में 400 टन भार की एक बो-स्टिंग लगाई है, जिसे कुछ दिनों में नियत स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
अप्रैल में दूसरी बो-स्टिंग लगेगी, जिसके बाद लोड टेस्ट भी हो जाएगा। 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। सिंहस्थ के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसी से होकर उज्जैन आवागमन होगा। फ्लायओवर बनने के बाद भी सड़क से ट्रैफिक चालू रहेगा।
पार्षद और दरोगा भिड़ चुके
फ्लायओवर की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे हैं। दो दिन पूर्व एक वीडियो सामने आया था, जिसमें इस फ्लायओवर से सीमेंट गिर रही है। रिसाव दिन में कई बार होता है। इस पर क्षेत्रीय पार्षद मलखान कटारिया व दरोगा नरेंद्र चौहान भिड़ चुके हैं। पार्षद का दरोगा से गाली-गलौज करता ऑडियो सामने आया था। हालांकि पार्षद ने माफी मांग ली है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!