नाले में बही ईको वैन: गाड़ी में 11 लोग थे सवार, दो बच्चों सहित 7 शव बरामद, 2 तैरकर निकले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
पचोर-सारंगपुर रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पड़ाना कस्बे के पास झिरी नाले में ईको वैन बह गई। वाहन में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे। हादसे के बाद अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। SDERF की टीम बाकी लोगों की तलाश में जुटी है।
एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे
हादसा सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। ईको वैन में सवार सभी लोग देवास जिले के रहने वाले थे और सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। वाहन में 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे।
ड्राइवर और चाचा तैरकर बाहर निकले
कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है और वही वाहन चला रहा था। हादसे के बाद मुकेश और उसके चाचा हुकुम सिंह किसी तरह तैरकर नाले से बाहर निकल आए। दोनों हादसे के बाद सदमे में हैं।
शुरुआत में 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। सभी शवों को सारंगपुर लाया गया है।
अधूरे पुल पर चढ़ गई कार
पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। बताया जा रहा है कि पानी के कारण ड्राइवर को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया और उसने कार आगे बढ़ा दी।
कार को नाले से बाहर निकाला गया
इसके बाद ईको वैन नाले में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन वाहन के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला।
ग्रामीणों ने रोका था, फिर भी आगे बढ़ाई कार
प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार के मुताबिक, पुल पर पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों ने कार चालक को रोककर आगे पानी होने की जानकारी दी थी और वाहन आगे नहीं ले जाने को कहा था। इसके बावजूद चालक ने कार आगे बढ़ा दी। सड़क पर रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन नाले में जा गिरा।
PWD ने कहा- डायवर्जन बोर्ड लगे हैं
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर पीके शर्मा ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है और मौके पर डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं। उनके मुताबिक, रास्ता पानी में डूबा था और ग्रामीणों ने चालक को रोकने की कोशिश भी की थी।
इसके बावजूद वाहन आगे बढ़ाया गया, जिससे हादसा हुआ। फिलहाल SDERF और प्रशासन की टीमें बाकी लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!