ई-चालान के नाम पर ठगी: मैनेजर को लगाया 2.85 लाख का चूना; 11 मिनट में खाते से उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बिलासपुर।
साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एक ट्रेन मैनेजर को ठगी का शिकार बनाया। फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उनका मोबाइल और ई-मेल हैक कर लिया और महज 11 मिनट में खाते से 2.85 लाख रुपए निकाल लिए।
ई-चालान का मैसेज भेजकर जाल में फंसाया
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। तोरवा के सांई भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार भारतीय रेलवे के बिलासपुर कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं।
मैसेज में दिए गए लिंक पर किया था क्लिक
7 मार्च की रात करीब 8:50 बजे उनके मोबाइल पर ओवरस्पीडिंग के नाम पर ई-चालान का मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर जब उन्होंने चालान की जानकारी देखनी चाही तो उसमें कोई राशि नहीं दिखी।
उन्होंने लिंक बंद कर दिया, लेकिन तब तक साइबर ठग उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर चुके थे।
11 मिनट में चार ट्रांजेक्शन
इसके बाद 8 मार्च की रात करीब 2:46 बजे ठगों ने विवेक के ICICI Bank से लिंक Amazon Pay क्रेडिट कार्ड के जरिए चार ट्रांजेक्शन कर कुल 2.85 लाख रुपए म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।
अलर्ट रोकने के लिए बदली ई-मेल
ठगों ने चालाकी दिखाते हुए विवेक की असली ई-मेल आईडी बदलकर अपनी फर्जी ई-मेल आईडी लिंक कर दी, ताकि ट्रांजेक्शन से जुड़े अलर्ट उन्हें न मिल सकें और ठगी की जानकारी तुरंत न हो पाए।
पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
ठगी का पता चलने पर विवेक ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और तोरवा थाने में भी मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर साइबर सेल के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!