नशे में धुत आरक्षक का हंगामा: होटल स्टाफ से की गाली-गलौज; थप्पड़ मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
एक पुलिस आरक्षक द्वारा शराब के नशे में जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महू-नीमच हाईवे पर स्थित एक होटल में देर रात आरक्षक ने हंगामा किया।
होटल स्टाफ से की गाली-गलौज
आरोप है कि आरक्षक ने होटल स्टाफ से गाली-गलौज की, एक व्यक्ति को थप्पड़ भी मारा और मुफ्त में सिगरेट व पानी की बोतल मांगने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
साथी के साथ होटल पहुंचा था आरक्षक
होटल संचालक चंचल सोनी (31) ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3:50 बजे उन्हें होटल स्टाफ का फोन आया। स्टाफ ने बताया कि आरक्षक जयराम राठौर अपने एक साथी के साथ होटल में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही संचालक तुरंत होटल पहुंचे।
मुफ्त में सामान मांगने को लेकर विवाद
संचालक के मुताबिक, आरक्षक जयराम शराब के नशे में था और अपना रौब दिखाते हुए होटल स्टाफ से मुफ्त में पानी की बोतलें और सिगरेट मांग रहा था। स्टाफ द्वारा मना करने पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसने होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी बदतमीजी की।
पुलिस बुलाने पर शांत हुआ मामला
स्थिति बिगड़ती देख होटल संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरक्षक को फटकार लगाई और वहां से हटाया।
होटल संचालक ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!