फीनिक्स मॉल के बाहर नशेड़ी रिक्शावालों की दादागीरी: 500 रुपए की रसीद कटवाकर यूनियन का सदस्य बनने का बनाते हैं दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास पर फीनिक्स मॉल लोकप्रिय है, उसकी साख पर बाहर खड़े रिक्शा चालक बट्टा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां वे न केवल अन्य रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करते हैं, बल्कि यात्रियों से भी अभद्रता करते हैं। महिला यात्रियों से भी बदतमीजी की जाती है और तो और ये गांजे आदि का नशा भी खुलेआम करते हैं।
कई बार इनकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। यहां भगवा ऑटो यूनियन वालों ने कब्जा जमा रखा है। अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, मंत्री इंदरसिंह चौहान, संगठन मंत्री रोहित कटारिया आदि यहां तक आने वाले रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करते हैं।
यूनियन के पदाधिकारी खुद को बताते हैं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ा
इनके खिलाफ कई बार पुलिस में शिकायत हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती, क्योंकि यूनियन के पदाधिकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ा होना बताते हैं। उन्होंने रसीद पर मंत्री का फोटो भी छपवा रखा है। इसी के दम पर वे यहां दादागीरी करते हैं। यही नहीं, ये यूनियन के पदाधिकारी रिक्शा चालक यहां सार्वजनिक रूप से गांजा आदि का सेवन भी करते हैं। इससे यहां आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फीनिक्स मॉल ने हमें अधिकृत किया है
मामले में भगवा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 200 रुपए ही लेता हूं, क्योंकि भामसं से संबद्ध है। फीनिक्स मॉल ने हमें अधिकृत किया है, जो वीडियो आपको भेजा है वो वहां का नहीं है। नशा करने का आरोप भी सही नहीं है।
रसीद कटवाकर सदस्य बनो
पीड़ित रिक्शा चालकों ने बताया कि उनसे कहा जाता है कि 500 रुपए की रसीद कटवाकर उनकी यूनियन के सदस्य बनो। इंकार करने पर मारपीट की जाती है। इसके बाद भी रिक्शा को लाइन में लगाना पड़ता है, जिसका टोकन दिया जाता है।
ये टोकन भी 10 से 20 रुपए तक का होता है। यूनियन से जुड़े रिक्शा चालक न केवल अन्य रिक्शा चालकों बल्कि यात्रियों से भी बदतमीजी करते हैं। यहां तक कि महिला यात्रियों से भी अभद्रता की जाती है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!