दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा: 40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में औषधि विभाग की टीम ने लसूड़िया मोरी क्षेत्र स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गर्भपात संबंधी किट जब्त की हैं।
टीम को यहां से ‘सेफ टी किट’ के 9,360 पैक मिले हैं। जब्त किट की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
सूचना के बाद गोदाम पर पहुंची टीम
औषधि विभाग को लसूड़िया मोरी स्थित गोदाम में बड़ी संख्या में गर्भपात किट रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर जांच और छापे की कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बड़ी संख्या में ‘सेफ टी किट’ के पैक मिले। टीम ने सभी किट को अपने कब्जे में लेकर दस्तावेज और स्टॉक से संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
गोदाम में मिले 9,360 पैक
कार्रवाई के दौरान कुल 9,360 पैक बरामद किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में किट मिलने के बाद औषधि विभाग अब इनके स्टॉक, खरीद और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में किट गोदाम में किस उद्देश्य से रखी गई थीं और इन्हें आगे किन स्थानों पर भेजा जाना था।
धार कोठी की कार्रवाई से मिला सुराग
औषधि विभाग की यह कार्रवाई इससे पहले धार कोठी क्षेत्र में की गई कार्रवाई से जुड़ी बताई जा रही है। धार कोठी स्थित एक गोदाम की जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर विभाग की टीम लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम तक पहुंची। इसके बाद यहां जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ‘सेफ टी किट’ बरामद हुईं।
स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी
फिलहाल औषधि विभाग जब्त की गई किट के साथ उनसे जुड़े दस्तावेजों और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि किट कहां से लाई गई थीं, किसके नाम पर स्टॉक किया गया था और उनकी आगे आपूर्ति कहां की जानी थी।
दस्तावेजों की जांच और विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!