शहर की इस कॉलोनी की नर्मदा लाइन में मिल रहा ड्रेनेज का पानी: रहवासियों ने लगाया गंभीर आरोप; पार्षद को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-12 स्थित गोविंद कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि नर्मदा जलापूर्ति लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
रहवासियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से नलों में बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। उनका कहना है कि नर्मदा लाइन में ड्रेनेज का पानी मिलने से पेयजल पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। ऐसे पानी के उपयोग से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने वार्ड पार्षद सीमा कृष्णावल्लभ डाबी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इतना ही नहीं, समस्या की गंभीरता दर्शाने के लिए संबंधित वीडियो भी उन्हें भेजा गया। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और बाद में पार्षद द्वारा फोन भी नहीं उठाया गया।
रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बीमार हो सकते हैं। उन्होंने नगर निगम के जलकार्य विभाग से मांग की है कि नर्मदा जलापूर्ति लाइन और ड्रेनेज लाइन की तत्काल जांच कराई जाए तथा दूषित जलापूर्ति को तुरंत बंद कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। हालांकि, इस संबंध में वार्ड पार्षद सीमा कृष्णावल्लभ डाबी या नगर निगम के संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
संबंधित समाचार

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; दो दिन की पुलिस रिमांड

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!