53 लाख की डोडाचूरा खेप जब्त: पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार; जुड़ा तीसरा आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक टाटा ट्रक को भी जब्त किया है। जब्त डोडाचूरा और ट्रक की कुल कीमत करीब 53.24 लाख रुपये आंकी गई है।
अभियान के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन और मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि नीमच की ओर से एक टाटा ट्रक में अवैध डोडाचूरा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महू-नीमच रोड पर मल्हारगढ़ थाने के सामने घेराबंदी कर टाटा ट्रक (PB-08-EG-6899) को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से 62.55 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से गुरनीत सिंह (55) निवासी मुगलानी, थाना खादूर साहिब, जिला तरणतारण (पंजाब) और राजिंदर सिंह (35) निवासी सरहाली खुर्द, थाना सरहाली, जिला तरणतारण (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में सामने आया तीसरे आरोपी का नाम
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह डोडाचूरा राजू उर्फ राजेंद्र सिंह से लेकर आए थे। राजू मूल रूप से पटियाला (पंजाब) का निवासी है और वर्तमान में मल्हारगढ़ के चंगेरी फंटा क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस रिमांड में खुलेगा तस्करी नेटवर्क
इस मामले में अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान डोडाचूरा की सप्लाई चेन, खरीद-बिक्री और पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!