खबर
Top News

भोजशाला के पास जुमे की नमाज को लेकर विवाद: प्रशासन ने दी अनुमति; स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 1:37 pm
शेयर करें:
भोजशाला के पास जुमे की नमाज को लेकर विवाद

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला परिसर की बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 611 और 612 की भूमि पर जुमे की नमाज की प्रशासनिक अनुमति दिए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर प्रशासन नमाज की व्यवस्था में जुटा है, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने संबंधित जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए फैसले का विरोध किया है।

ग्रामीणों का दावा- यह हमारी खेती की जमीन
स्थानीय निवासी चंद्रकांत देवड़ा का कहना है कि जिस भूमि पर नमाज की अनुमति दी गई है, वह उनकी है और वे लंबे समय से वहां खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपनी जमीन पर नमाज नहीं होने देंगे। इसी तरह राधाबाई ने कहा कि यदि प्रशासन जमीन का समतलीकरण या अन्य कोई कार्य करने पहुंचता है, तो उसका विरोध किया जाएगा।

उनका कहना है कि स्वामित्व स्पष्ट किए बिना किसी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख भी किया जाएगा।

मुस्लिम पक्ष ने खसरा नंबर 612 पर नमाज की बात कही
वहीं, मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने कहा कि लगातार बारिश के कारण खसरा नंबर 611 की जमीन पर अधिक कीचड़ है, इसलिए इस शुक्रवार नमाज वहां संभव नहीं होगी। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 612 पर नमाज अदा की जाएगी, जो कमाल मौलाना मस्जिद के समीप स्थित है। उन्होंने प्रशासन से नमाज स्थल तक सुरक्षित पहुंच मार्ग, वजू के लिए पानी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।

नमाज की तैयारियां की जा रही
प्रशासन की ओर से जुमे की नमाज की तैयारियां की जा रही हैं। लगातार बारिश के बीच खसरा नंबर 612 पर जेसीबी की मदद से भूमि समतल करने का कार्य चल रहा है, ताकि लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।

स्वामित्व और अनुमति पर बना विवाद
फिलहाल भूमि के स्वामित्व और उसके उपयोग को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण अभी सामने नहीं आया है। मामले पर आगे की स्थिति प्रशासनिक निर्णय और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

10 minutes ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

38 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 1 hour ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 18 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 19 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 19 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 19 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 19 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 20 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 21 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!