धोखाधड़ी के आरोपी डायरेक्टर का फिर मिला तीन दिन का रिमांड: पुलिस को नहीं कर रहा सहयोग; परिवाद वापस लेने और गबन के आरोप में हुआ है गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रा. लि. कंपनी के साथ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर संजय कलवानी का फिर तीन दिन का रिमांड पुलिस को मिला है। इससे पहले तीसरे दिन तक का पुलिस रिमांड पूरा हो गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी संजय कलवानी ने खुलासा किया है कि षड्यंत्रकारी रशियन नागरिक गौरव अहलावत और विजय पांचाल हैं। बाणगंगा पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मिलते ही दोनों फिलहाल भूमिगत हो गए हैं।
तीन दिन की रिमांड पर लिया
पुलिस ने बताया कि आज मुल्जिम संजय कलवानी को कोर्ट में पेश किया गया और फिर उसे तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है।
यह है पूरा मामला
19 फरवरी को जीआरवी बिस्कुट कंपनी के डायरेक्टर रहे संजय कलवानी के खिलाफ कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी ने बाणगंगा थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले दो दिनों के लिए उसे रिमांड पर लिया था और अब दूसरी बार तीन दिन के रिमांड पर फिर पूछताछ की जाएगी।
पूछताछ में लिया रशियन नागरिक गौरव अहलावत का नाम
पूछताछ में आरोपी संजय कलवानी ने बताया कि गौरव अहलावत के इशारे पर ही उसने कोर्ट में दायर परिवाद वापस लिया। उसके अनुसार, कंपनी के अन्य शेयर होल्डरों ने उन्हें बोर्ड ऑफ रिजोल्यूशन के तहत केस में कार्रवाई, दस्तावेज़ साइन, शपथ-पत्र देने और वकीलों के पत्रों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया था।
अधिकार का दुरुपयोग कर रचा आपराधिक षड्यंत्र
आरोपी संजय कलवानी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अधिकार का दुरुपयोग कर आपराधिक षड्यंत्र रचा और गौरव अहलावत को फायदा पहुँचाया। इसके एवज में गौरव अहलावत ने रूस से उसके खाते में रुपए ट्रांसफर किए।
कंपनी का जीएसटी नंबर करवाया सस्पेंड
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी संजय कलवानी ने गौरव अहलावत के इशारे पर कंपनी को दिवालिया करने की योजना बनाई। इसके तहत उन्होंने विजय पांचाल के साथ मिलकर कंपनी का जीएसटी नंबर सस्पेंड कराया।
इसके लिए उन्होंने फर्जी बोर्ड रिजोल्यूशन नंबर का इस्तेमाल किया। पुलिस अब गौरव अहलावत और विजय पांचाल की तलाश में जुटी है।
रिमांड के दौरान अब यह खुलासा होना है कि GRV बिस्कुट कंपनी से आरोपी संजय कलवानी ने लाखों-करोड़ों रुपये के जो बिस्कुट और चॉकलेट गायब किए हैं, वह किन-किन लोगों को बेचे हैं।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!