जर्जर मकान ढहाए: कोर्ट के आदेश पर निगम की कार्रवाई; विरोध के बीच भी नहीं रुकी तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे पंढरीनाथ थाना क्षेत्र की एक संकरी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने दो मकानों के चार कमरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई।
बाहर आ गए महिलाएं और बच्चे
जैसे ही जेसीबी मशीन आगे बढ़ी, घरों के भीतर से महिलाएं और बच्चे बाहर आ गए। कोई जल्दबाजी में सामान समेट रहा था, तो कोई दरवाजे पर खड़ा होकर हाथ जोड़कर गुहार लगा रहा था। कुछ ही देर में गली में रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं।
पहले सामान निकलवाया, फिर तोड़े कमरे
कार्रवाई से पहले निगम कर्मचारियों ने मकानों में रह रहे परिवारों का घरेलू सामान बाहर रखवाया। इसके बाद चार कमरों को ढहा दिया गया। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मंदिर के पीछे मकान
बताया जा रहा है कि ये मकान पंढरीनाथ थाना के सामने स्थित सत्यनारायण मंदिर के पीछे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि भवन पुराने और जर्जर हो चुके थे, इसलिए संभावित हादसे को रोकने के लिए कोर्ट के आदेश के तहत उन्हें तोड़ा गया।
“बच्चों की परीक्षा है, हम कहां जाएं?”
मौके पर मौजूद महिलाओं ने रोते हुए कहा कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और ऐसे समय में मकान तोड़ दिए जाने से वे असमंजस में हैं कि अब कहां जाएं।
खतरनाक नहीं था मकान
परिवारों का दावा है कि उनका मकान एक मंजिला था और उस पर टीन शेड लगा था, इसलिए वह खतरनाक नहीं था। उनका आरोप है कि पास का एक अन्य मकान अधिक जर्जर है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की गई।
पैतृक संपत्ति और धोखाधड़ी का आरोप
प्रभावित परिवारों ने इसे अपनी पैतृक संपत्ति बताया। उनका कहना है कि 14 लाख रुपए में मकान बेचने का सौदा हुआ था, लेकिन पूरी रकम नहीं मिली। आरोप है कि कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद मकान को खतरनाक घोषित करवा दिया गया और कोर्ट के आदेश से तुड़वा दिया गया।
पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप
वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है और जनहित में जर्जर भवनों को हटाना जरूरी था। कार्रवाई खत्म होने के बाद गली में मलबा और बिखरा सामान नजर आया। महिलाएं बच्चों को संभालती दिखीं, जबकि इलाके में देर तक सन्नाटा और लोगों की भीड़ बनी रही।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!