खबर
Top News

पेलेट गन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर; इन्होंने भी खटखटाया दरवाजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
पेलेट गन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में नागरिकों के घायल होने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में भीड़ नियंत्रण के दौरान पेलेट गन और धातु वाले प्रोजेक्टाइल हथियारों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

यह मांग की है
यह याचिका पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद तथा प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रशांत कुमार और शेख इरशाद मंसूरी ने अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर के माध्यम से दाखिल की है। याचिकाकर्ताओं ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पंप-एक्शन गन और प्रोजेक्टाइल एक्शन गन (PAG) को सेवा से हटाने की मांग की है।

घायलों के लिए मुफ्त इलाज और मुआवजे की मांग
याचिका में 20 जुलाई को नई दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए सभी लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

'संसद चलो' मार्च से जुड़ा मामला
मामला 20 जुलाई 2026 को आयोजित 'संसद चलो' मार्च से जुड़ा है, जिसे नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक के विरोध में आयोजित किया गया था। याचिका के अनुसार, भीड़ नियंत्रण के लिए दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायता ली थी।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल की ओर धकेला गया।

बिना चेतावनी बल प्रयोग का आरोप
याचिका में दावा किया गया है कि बल प्रयोग से पहले न तो कोई चेतावनी दी गई और न ही पानी की बौछार (वॉटर कैनन) जैसे कम घातक विकल्प अपनाए गए। आरोप है कि जब प्रदर्शनकारी पीछे हट रहे थे, तब रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने पंप-एक्शन गन से फायरिंग की, जिससे निकले पेलेट कई लोगों को लगे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

याचिका के अनुसार, घायल हुए 25 वर्षीय कलाकार प्रशांत कुमार शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल थे, जबकि 26 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी पासपोर्ट और वीजा संबंधी कार्य से कनॉट प्लेस पहुंचे थे। दोनों ने किसी प्रकार की हिंसा या उकसावे में भाग नहीं लिया था।

संवैधानिक अधिकारों का हवाला
सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में पेलेट गन के इस्तेमाल को असंवैधानिक बताया गया है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि छर्रों की अनिश्चित और अनियंत्रित दिशा के कारण यह हथियार अत्यधिक खतरनाक और मनमाना है। यह कानून के तहत तय ‘न्यूनतम आवश्यक बल’ के मानक पर खरा नहीं उतरता।कोर्ट और न्यायपालिका

याचिका में कहा गया है कि संविधान के तहत नागरिकों को शांतिपूर्ण सभा करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है, जिस पर अनुच्छेद 19(3) के तहत केवल ‘आवश्यकता और आनुपातिकता’ के कानूनी सिद्धांतों के आधार पर ही उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

पेलेट गन इन दोनों सिद्धांतों को पूरा करने में विफल रहती है, इसलिए नागरिक सभाओं के खिलाफ इसके इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।


संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

4 minutes ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

7 minutes ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

11 minutes ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

17 minutes ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

27 minutes ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

29 minutes ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

30 minutes ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

33 minutes ago
भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन
Top News

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

43 minutes ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

about 1 hour ago
240 यात्रियों से भरा जहाज लापता
Top News

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

about 1 hour ago
25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी
Top News

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

about 1 hour ago
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

about 1 hour ago
BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

about 2 hours ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 2 hours ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!