सफाई कर्मचारियों की मौत का मामला: समाजजनों ने शव यात्रा रोककर किया चक्का जाम; प्रशासन के सामने रखी तीन मांगें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोमवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया था। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम सब्जी मंडी में सीवर चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई थी।
शव यात्रा के दौरान किया चक्का जाम
मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई थी। आज दोनों मृत सफाईकर्मियों की शव यात्रा के दौरान सिंधी कॉलोनी ब्रिज पर भारी आक्रोश देखने को मिला।
सैकड़ों समाजजनों ने जताया आक्रोश
वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर. संतोष कल्याणे के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राजेश धौलपुरे, जिलाध्यक्ष अखिलेश मेवाती, राजेश मेवाती सहित सैकड़ों समाजजनों ने चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
वाल्मीकि सेना की तीन प्रमुख मांगें
इंजीनियर. संतोष कल्याणे ने प्रशासन के सामने तीन स्पष्ट मांगें रखीं। दोनों मृतक सफाईकर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। मृतकों की पत्नियों को स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। मामले में दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। लेकिन सूचना मिलते है नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर प्रदर्शन बंद करवाया।
मृतकों के परिजनों को देंगे 30-30 लाख के चेक
जिलाध्यक्ष अखिलेश मेवाती ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम अधिकारी ने आज ही दोनों मृतक सफाईकर्मियों के परिजनों 30-30 लाख रुपए के चेक देने की बात कही है और मृतकों की पत्नियों को स्थायी सरकारी नौकरी का भी आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

50 से ज्यादा मौत का दावा:आंकड़े छिपाने का आरोप

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!