खबर
Top News

समय सीमा बीती: निगम का नया भवन फिर भी अधूरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
समय सीमा बीती

आयुक्त का औचक निरीक्षण बना औपचारिकता, निर्माण एजेंसी पर ढिलाई के बावजूद मेहरबानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम के नए मुख्यालय भवन के निर्माण में भारी लेटलतीफी और अव्यवस्था का बोलबाला है। तय समय सीमा बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है, लेकिन निगम प्रशासन सिर्फ निरीक्षण और हिदायतों तक सीमित नजर आ रहा है।

आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निगम मुख्यालय परिसर में बन रहे नवीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, देवधर दरवई, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, रक्षिता नगायच और निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

केवल मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया
निरीक्षण के दौरान बेसमेंट और भूतल पर बन रहे वाटर टैंक तथा कनेक्टिविटी सड़क का काम अटका पाया गया। काम की बेहद धीमी रफ्तार पर आयुक्त ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई और जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

हालांकि, बार-बार काम में देरी करने वाली एजेंसी पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई या जुर्माना लगाने के बजाय केवल मौखिक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जिससे निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

रोजमर्रा के काम होंगे प्रभावित
भूतल, दूसरी और तीसरी मंजिल का जायजा लेने पर सिविल वर्क, रंगाई-पुताई, फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और पार्टीशन का काम भी अधूरा मिला। निगम प्रशासन ने इन अधूरे इंतजामों के बीच ही भूतल, द्वितीय और तृतीय तल पर जनकार्य विभाग, लेखा विभाग, पेंशन विभाग, सीवरेज विभाग तथा लीज शाखा को तुरंत स्थानांतरित करने का फरमान जारी कर दिया है।

अधूरे निर्माण और लचर सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभागों की शिफ्टिंग से कर्मचारियों की सुरक्षा और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने की पूरी संभावना है। पार्किंग और अग्निशमन के समुचित इंतजाम धरातल पर अब तक नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन निगम अफसर जल्दबाजी में विभागों को नए भवन में धकेलने की तैयारी में हैं। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे।


संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

19 minutes ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 1 hour ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 1 hour ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 1 hour ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 2 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 2 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 2 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 2 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 2 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 3 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 3 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 3 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 3 hours ago
3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी
Top News

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

about 3 hours ago
गेमिंग की आड़  में सट्टा 2 गिरफ्तार
Top News

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

about 3 hours ago
फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा
Top News

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!