घर में मिले बुजुर्ग दंपति के शव: गले और पेट पर मिले हथियार से वार के निशान; लोगों में दहशत का माहौल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर के भीतर संदिग्ध हालत में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
शव घर के अंदर पड़े मिले
पुलिस के अनुसार, बम्होरी निवासी छुट्टू चौधरी (65) और उनकी पत्नी खेरा बाई (60) के शव घर के अंदर पड़े मिले। सूचना मिलते ही साईंखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच पूरी होने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पति-पत्नी की एक साथ संदिग्ध मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग दंपति के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किए जाने के संकेत मिले हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के अनुसार पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!