अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग का 12वां दिन: सैकड़ों अमेरिकी सैनिक घायल; इतने की मौत, ईरान में हजारों घरों को नुकसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। अब तक इस संघर्ष में 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि 7 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर, ईरान का दावा है कि उस पर हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
9600 नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया
संयुक्त राष्ट्र (UN) में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के मुताबिक, देश में लगभग 9600 नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इनमें घरों के अलावा बाजार, अस्पताल, मेडिकल सेंटर और स्कूल भी शामिल हैं।इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए। ईरान के अनुसार हाइफा, यरुशलम और तेल अवीव को निशाना बनाया गया।
तेहरान एयरपोर्ट के पास धमाके, बेरूत में भी हमला
बीती रात इजराइल ने ईरान और लेबनान में फिर से हमले किए। ईरान की राजधानी तेहरान में मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोटों की खबर सामने आई है, जिससे आसपास के इलाकों में नुकसान की जानकारी मिल रही है।
बेरूत में भी इजराइल ने हमले किए
वहीं लेबनान की राजधानी बेरूत में भी इजराइल ने हमले किए। रिपोर्ट के मुताबिक शहर के बीच स्थित एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा दहिया इलाके में भी बमबारी हुई, जिसे हिजबुल्लाह का मजबूत गढ़ माना जाता है।
अमेरिका और इजराइल साथ मिलकर कार्रवाई कर रहे
सूत्रों के अनुसार, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजराइल साथ मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन युद्ध खत्म करने के तरीके को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग रोज बातचीत कर रहे हैं। इजराइल का कहना है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमले रोक देता है, तो वह भी अपनी बमबारी रोक सकता है।
बेरूत में रिहायशी इमारत पर हमला
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के आइशा बक्कर इलाके में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। फिलहाल इस हमले में हुए नुकसान या घायल लोगों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
ईरान की मदद से अभी दूर हूती विद्रोही
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस संघर्ष में अब तक ईरान, इजराइल, सऊदी अरब, लेबनान और UAE समेत करीब 12 देश किसी न किसी रूप में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद भी यमन के हूती विद्रोही अब तक सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं हुए हैं, जबकि उन्हें ईरान का करीबी सहयोगी माना जाता है।
इजराइल और हूती विद्रोहियों के बीच हमले
अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध के बाद कई बार इजराइल और हूती विद्रोहियों के बीच हमले हुए थे। पिछले साल जून में इजराइल और ईरान के बीच हुई 12 दिन की लड़ाई में भी हूती विद्रोही सक्रिय थे। लेकिन इस बार 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों के बाद उन्होंने अब तक केवल बयानों के जरिए ईरान का समर्थन किया है। आगे वे इस युद्ध में सीधे शामिल होंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!