सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार: तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घर में भरोसे के साथ घुसने वाली महिला कर्मचारी ही दो साल से माल पर हाथ साफ कर रही थी। घर से सोने के डायमंड जड़ित जेवर, कीमती चश्मा और अन्य सामान अलग-अलग समय पर गायब होते रहे, लेकिन चोर का पता नहीं चला।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब फरियादी की पत्नी की नजर इंस्टाग्राम चलाते समय पूर्व घरेलू कर्मचारी पूनम चाकर की एक तस्वीर पर पड़ी। तस्वीर में पूनम वही सोने की डायमंड जड़ित पैंडल वाली चेन पहने नजर आई, जो घर से चोरी हुई थी। इसके बाद लसूड़िया पुलिस ने महिला को दबोचा तो पूछताछ में दो साल से चल रही चोरी का खुलासा कर डाला।
लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक, थाना क्षेत्र के स्कीम-78 स्थित मकान में फरियादी संजय पिता प्रमोद झालानी (62), निवासी शालीमार टाउनशिप की माताजी रहती हैं।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 से अलग-अलग समय पर घर से सोने की डायमंड जड़ित पैंडल वाली चेन, सोने की डायमंड जड़ित अंगूठी, महिलाओं का चश्मा और अन्य घरेलू सामान गायब हो रहा था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो फरियादी से पूछताछ के दौरान पूर्व घरेलू कर्मचारी पूनम चाकर (40), निवासी स्कीम नंबर 78 पर संदेह सामने आया। पूनम करीब तीन वर्षों से फरियादी की माताजी के यह घरेलू कामकाज करने आती थी और करीब दो माह पहले ही उसने काम करना बंद किया था।
जांच के दौरान फरियादी की पत्नी ने पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी एक तस्वीर देखी। तस्वीर में पूनम के गले में वही सोने की डायमंड जड़ित पैंडल वाली चेन दिखाई दी, जो घर से चोरी हुई थी। यह तस्वीर पुलिस के लिए बड़ा सुराग साबित हुई।
पुलिस ने संदेह के आधार पर पूनम से पूछताछ की। पूछताछ में उसने घर से अलग-अलग समय पर सोने की डायमंड जड़ित चेन, सोने की डायमंड जड़ित अंगूठी सहित कीमती घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किया।
महिला की निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद कर जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर कर रही है।
संबंधित समाचार

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!