प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला: विरोध करने पर चाकू से गोदा; वारदात में बॉयफ्रेंड की मां भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कृष्णबाग कॉलोनी से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम संबंध का विरोध करने से नाराज युवती ने अपने प्रेमी और उसकी मां के साथ मिलकर माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, मां भी जख्मी हुई हैं।
पिता गंभीर रूप से घायल
दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान 40 वर्षीय मेहरबान सिंह के रूप में हुई है। मामले में उनकी बेटी प्राची, उसके प्रेमी शुभम पल्लव और शुभम की मां किरण पल्लव को आरोपी बनाया गया है।
चार साल पुराने प्रेम संबंध पर हुआ विवाद
जांच में पता चला है कि प्राची और शुभम पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में थे। सोमवार को पिता को इस रिश्ते की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने बेटी को समझाइश देते हुए नाराजगी जताई। इसी बात से आहत होकर प्राची घर छोड़कर चली गई।
एक घंटे बाद प्रेमी और उसकी मां के साथ लौटी
परिजनों के मुताबिक करीब एक घंटे बाद प्राची अपने प्रेमी शुभम और उसकी मां किरण के साथ वापस घर पहुंची। यहां तीनों ने परिवार से विवाद शुरू कर दिया। बहस बढ़ने पर शुभम ने चाकू निकालकर मेहरबान सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल
हमले में मेहरबान सिंह की पीठ, कंधे और पैर पर गंभीर चोटें आईं। पत्नी जब पति को बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा और हाथ पर चाकू मार दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।
तीनों आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
खजराना थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा खाटू श्याम का दरबार:दर्शन को उमड़े एक लाख से अधिक श्रद्धालु

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन

पार्टी में भाई को बुलाने पर भड़का इवेंट संचालक:युवती को पीटा

भाजपा नेता को आया अटैक:हालत बेहद नाजुक

रिपोर्ट कार्ड खुलते ही गई टीआई सतीश पटेल की कुर्सी:पुलिस कमिश्नर ने किया डीसीपी कार्यालय अटैच; प्रशिक्षण में भेजा

टॉवर डंप एनालिसिस से किया जाएगा लॉरेंस गैंग का खुलासा:कॉलोनाइजर की कॉलोनी में गोलियां चलाने वाला अब तक अज्ञात; पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सौंपी

स्वच्छता के बाद अब इस मामले में इंदौर ने लहराया परचम:देश में आया नंबर-1; दिल्ली में मिला सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!