भगवान के दरबार में दादागीरी: अब शहरभर में दबिश; गैंगस्टर सतीश भाऊ की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी पत्नी संग फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश के पवित्र दरबार में नियमों को रौंदकर दाखिल होने वाले गैंगस्टर सतीश मराठा उर्फ सतीश पंवार उर्फ ‘भाऊ’ पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश कर पूजा करने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है। सतीश पत्नी नीलम पंवार के साथ फरार है और उसकी तलाश में शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की जा रही है।
11 फरवरी को सतीश पत्नी के साथ गर्भगृह में पहुंचा और पूजा-अर्चना करता नजर आया। आम श्रद्धालुओं के लिए सख्त नियम हैं, वहीं एक कथित गैंगस्टर का सीधे गर्भगृह तक पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला गरमाया और मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच में सामने आया कि गणेशपुरी निवासी आकाश रावत ने सतीश को गर्भगृह तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। खुद को एक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताने वाले आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मेमो के आधार पर सतीश को भी आरोपी बनाया गया है।
आस्था पर चोट, सख्ती का संकेत
मंदिर प्रबंधन ने साफ कहा है कि गर्भगृह में प्रवेश के कड़े नियम हैं और बिना वैध अनुमति किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जाता। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मंदिर की पवित्रता भंग करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जांच में अन्य व्यक्ति की भूमिका मिली तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
घर बंद, मोबाइल स्विच ऑफ
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित सतीश भाऊ के मकान पर दबिश दी, लेकिन ताला मिला। पत्नी नीलम भी गायब है। दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। गैंगस्टर की तलाश में खजराना थाना पुलिस ने लसूड़िया समेत अन्य थानों को अलर्ट किया है।
संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और करीबियों के यहां लगातार छापेमारी की जा रही है। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
अब अगला कदम गिरफ्तारी
शहर में चर्चा है कि ‘भाऊ’ की फरारी ज्यादा लंबी नहीं चलेगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आस्था के दरबार में दादागीरी दिखाने के बाद अब सतीश भाऊ खुद कानून की पकड़ से बचने के लिए दर-दर छिपता फिर रहा है। पुलिस की छापेमारी तेज है और सवाल यही है कि कब तक भागेगा ‘भाऊ’?
गैंगस्टर की तलाश में टीमें लगातार सक्रिय
गैंगस्टर सतीश भाऊ की तलाश में हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में उसे बख्शा नहीं जाएगा। मनोज सेंधव, (टीआई, खजराना थाना)
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!