भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय: क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के टिकट बिकने के बाद अब साइबर ठगों ने क्रिकेट प्रशंसकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर सोशल मीडिया पोस्ट और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है।
10 वेबसाइटों को चिन्हित किया
क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान ऐसी 10 वेबसाइटों को चिन्हित किया है, जिन पर मैच के टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक इन वेबसाइटों का कनेक्शन कोलकाता से सामने आया है।
मामले में पुलिस ने मेटा को भी शिकायत भेजकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और कंटेंट पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
दो घंटे में बिक गए थे मैच के टिकट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) ने ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू की थी।
बिक्री शुरू होने के दो घंटे से भी कम समय में टिकट पूरी तरह बिक गए। स्टूडेंट कंसेशन और दिव्यांग श्रेणी के टिकटों की मांग भी काफी ज्यादा रही।
ये टिकट दो मिनट से भी कम समय में खत्म हो गए थे।
ऑनलाइन बिक्री बंद होने के बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कुछ वेबसाइटों के जरिए टिकट उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।
MPCA पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसकी ओर से ऑनलाइन टिकट बिक्री पूरी हो चुकी है।
दो तरीकों से लोगों को फंसाने की कोशिश
क्राइम ब्रांच के मुताबिक ठगी के प्रयास मुख्य रूप से दो तरह से किए जा रहे हैं।
पहला तरीका: फर्जी वेबसाइट बनाकर मैच टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है और ऑनलाइन भुगतान कराने की कोशिश की जा रही है।
दूसरा तरीका: सोशल मीडिया पर टिकट या पास उपलब्ध होने की पोस्ट डालकर क्रिकेट प्रशंसकों से संपर्क किया जा रहा है और भुगतान लेने के बाद टिकट नहीं देने की आशंका है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिले किसी अनजान लिंक या वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदने से बचें।
10 वेबसाइटों की जानकारी मेटा को भेजी
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस को मैच टिकट के नाम पर साइबर ठगी के प्रयासों की शिकायतें मिली हैं।
जांच के दौरान 10 संदिग्ध वेबसाइटों को चिन्हित किया गया है।
इन वेबसाइटों और उनसे जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट की जानकारी मेटा कंपनी को भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
MPCA सचिव सुधीर असनानी ने भी क्रिकेट प्रशंसकों को सावधान रहने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से ऑनलाइन टिकट बिक्री पूरी हो चुकी है, इसलिए दूसरे माध्यमों से टिकट खरीदने के चक्कर में लोग साइबर ठगी का शिकार न हों।
टिकट की कालाबाजारी पर भी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक टिकटों की अवैध बिक्री या कालाबाजारी और ठगी के उद्देश्य से टिकट बेचने का प्रयास भी कार्रवाई के दायरे में आता है।
पुलिस ने क्रिकेट प्रशंसकों से संदिग्ध वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या टिकट बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी साझा करने की अपील की है।
संदिग्ध टिकट ठगी की शिकायत यहां करें
इंदौर क्राइम ब्रांच हेल्पलाइन: 7049124445
इस नंबर पर लोग टिकट के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति, संदिग्ध वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!