खबर
Top News

साइबर ठगी: एसी गैस खरीदने में चपत; पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 3:52 pm
शेयर करें:
साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर में दो अलग-अलग मामलों में एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी से एसी गैस सप्लाई के नाम पर 82 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई।

वहीं दूसरे मामले में बेटे को रेप केस में गिरफ्तार करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंडियामार्ट से मिला नंबर, एआई से बनाई फर्जी बिल्टी भेजकर लगाया चूना
छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी पवनदीप सिंह खनूजा, निवासी रानी बाग, किबे कंपाउंड स्थित खनूजा इंटरप्राइजेज के नाम से ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं।

पवनदीप ने पुलिस को बताया कि 2 जून को उन्हें एसी गैस की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंडियामार्ट पर सप्लायर का नंबर तलाशा। वहां श्रुति इंटरप्राइजेज के नाम से कुलदीप अग्रवाल का मोबाइल नंबर मिला।

मुंबई के एक बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान कराया
बातचीत के दौरान आरोपी ने वॉट्सएप पर एसी गैस के 220 टिन की फोटो और 82 हजार रुपए का इनवॉइस भेज दिया।आरोपी ने भरोसा जीतते हुए मुंबई स्थित एक बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान करा लिया।

रकम ट्रांसफर होने के बाद उसने गति इंटरप्राइजेज की कथित बिल्टी भी भेजी, लेकिन बाद में पता चला कि वह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार की गई फर्जी बिल्टी थी।

काफी दिनों तक सामान नहीं पहुंचा और आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। 6 जून को उन्होंने बैंक में भुगतान रोकने का प्रयास किया और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर गुरुवार को छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

'बेटा रेप केस में गिरफ्तार है', कहकर 90 हजार रुपए ठग लिए
दूसरा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां राज वर्मा ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। राज वर्मा ने बताया कि 1 जुलाई की सुबह उनके वॉट्सएप पर कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनके बेटे को रेप के आरोप में तीन अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसने बेटे की जमानत कराने के नाम पर तत्काल 3 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी।

घबराए राज वर्मा ने बताया कि उनके पास फिलहाल 90 हजार रुपए ही हैं। इसके बाद ठगों ने बताए गए बैंक खाते में यह रकम ट्रांसफर करा ली।

रकम भेजने के कुछ देर बाद जब उन्होंने बेटे से संपर्क किया तो पता चला कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच
दोनों मामलों में साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के आधार पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर उनकी पहचान करने में जुटी है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 12 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 12 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 13 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 13 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 13 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 13 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 13 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 13 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 14 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 14 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 14 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!