बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर: सावन के पहले दिन की पूजा-अर्चना; कहा- दरबार में सिर्फ आस्था लेकर आता हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने सावन माह के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन किए, जलाभिषेक किया और आगामी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद मांगा।
समय निकालकर दर्शन के लिए जरूर आते हैं
रजत पाटीदार ने दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सावन का पहला दिन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बेहद शुभ और विशेष अवसर होता है। उन्होंने बताया कि जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय मिलता है, वे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जरूर आते हैं।
नए सीजन के लिए तैयारियां शुरू
पाटीदार ने कहा कि जल्द ही नया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए वह पूरी मेहनत और तैयारी के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद उन्हें बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देगा।
महाकाल के दरबार में सिर्फ आस्था लेकर आता हूं
भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर रजत पाटीदार ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में वह केवल श्रद्धा और प्रार्थना के भाव से आते हैं। उनके मुताबिक, मंदिर में आने के बाद क्रिकेट और बाकी सभी बातें पीछे रह जाती हैं और उनका पूरा ध्यान सिर्फ भगवान की आराधना पर होता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!