चचेरा भाई ऐसा भी कर सकता है: छात्रा के साथ क्या कर दिया; कैसे हुआ खुलासा, किसने दी पुलिस को सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र स्थित आदिवासी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने एक बालक को जन्म दिया। शुक्रवार रात पेट दर्द की शिकायत के बाद हॉस्टल स्टाफ उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।
डॉक्टरों को गर्भवती होने की जानकारी मिली
जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। सोनोग्राफी में नौ माह का गर्भ पाए जाने के बाद प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
बयान में छात्रा ने किया खुलासा
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंध थे और उसी दौरान शारीरिक संबंध बने।
आरोपी भी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, आरोपी भी नाबालिग है। छात्रा मूंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अधिकार क्षेत्र को देखते हुए प्रारंभिक जांच के बाद मामला मूंदी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
दुराचार करने वाला रिश्तेदार
मामले में पुनासा चौकी प्रभारी राजेंद्र सय्यदे के अनुसार 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार करने वाला उसी का रिश्तेदार है और वह भी नाबालिग हैं।नाबालिग आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि की हैं। अब आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
छात्रा जानती थी कि गर्भ में बच्चा पल रहा
इधर, नाबालिग छात्रा के प्रसव के बाद हॉस्टल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्रा को पहले से प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी थी। उसने यह बात परिवार से छिपाई।
भनक न लगे इसलिए पहनती थी ढीले कपड़े
हॉस्टल में किसी को भनक ना लगे इसलिए वह ढीले कपड़े पहनती थी। फिलहाल, इस समय छात्रा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं और शनिवार को उसका पेपर भी निर्धारित था।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!