पार्षद ने की दरोगा से अभद्रता: पहले धमकाया बाद में माफी मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

नगर निगम जोन 18, वार्ड 51 में पार्षद व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन 18 के एक पार्षद ने दरोगा को धमकी देकर उसकी मंशा के अनुरूप कार्य करने की चेतावनी दी है। बातचीत के दौरान पार्षद ने खुलकर अभद्र भाषा का उपयोग किया। इस मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया।
सियासतदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज होने से रोकने के साथ ही पार्षद से माफी मंगवाकर मामले को दबाने में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन धमकीभरा ऑडियो वायरल होने से सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया।
कई बार सफाई कर्मचारियों से अभद्रता करने व धमकी देने के मामलों का खुलासा होता रहा है। हाल ही में निगम जोन 18 के वार्ड 51 के पार्षद मलखान कटारिया द्वारा वार्ड के सफाई दरोगा को फोन पर धमकाने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले का ऑडियो वायरल होने से शहरभर में पार्षद की किरकिरी हो रही है।
बताया जाता है कि वार्ड 51 में स्वच्छता अभियान के तहत दरोगा ने सीएसआई के साथ मिलकर दुकानदारों के चालान बनाए। यह बात पार्षद मलखान सिंह को पता चली तो उन्हें नगवार गुजरी कि उनके वार्ड में दरोगा ने चालान बनाकर कार्रवाई कर दी।
मैं जितना कहूं उतना ही करेगा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा, इसके बाद पार्षद ने दरोगा को फोन लगाया और कहा कि आ जाओ मैं यही खड़ा हूं, हम दोनों मिलकर चालान बनाएंगे। इसके जवाब में दरोगा ने कहा कि सर को भी साथ में लाएंगे तभी कार्रवाई हो सकेगी। इसके बाद तो पार्षद तिलमिला गए और फोन पर ही अभद्रभाषा में दरोगा को धमकी देते हुए कहने लगे कि मैं जितना कहूं उतना ही करेगा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।
इस घटना के बाद दरोगा निगमकर्मियों के साथ पुलिस थाने पहुंचा, लेकिन पार्षद के चहेते नेता मौके पर पहुंच गए और मामले को समझाइश देकर शांत करा दिया। बाद में नेता अपने साथ दरोगा व अन्य निगमकर्मियों को लेेकर गए और एक जगह बैठकर चर्चा के बाद वहीं पार्षद को बुलाकर माफी मंगवा दी गई, जिससे मामला शांत हो जाए, लेकिन इस बीच ऑडियो वायरल होने से पार्षद के धमकी देने के मामले का खुलासा हो गया।
विवादों से गहरा नाता
बताया जाता है कि वार्ड 51 के पार्षद मलखान कटारिया का विवादों से गहरा नाता है। वह किसी न किसी मामले में सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले भी जनता के बीच पहुंचकर किसी को धमका दिया था, जिसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मामले को शांत कराया था। उसी तरह अब निगम के सफाई दरोगा को धमका दिया। इस बार पार्षद के पक्षधर बनकर भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आगे आए। इस तरह पार्षद के व्यवहार को लेकर हमेशा ही उन पर आरोप व प्रत्यारोप लगते रहे हैं।
खाना खाकर पैसे भी देता
दरोगा को धमकी देने के मामले में जब वार्ड दरोगा नरेंद्र चौहान से जानकारी ली तो वह कहने लगे कि अब कोई विवाद नहीं है। कार्रवाई को लेकर उन्होंने कुछ कहा था, लेकिन बाद में माफी मांग ली। इससे मामला निपट गया। इसी तरह पार्षद मलखान कटारिया से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मामला उसी दिन निपट गया। उन्होंने बताया कि दरोगा होटल पर खाना खाकर कभी पैसे देता कभी नहीं देता। नॉनवेज होटल होने से चालानी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!