निगम ड्राइवर ने की आत्महत्या की कोशिश: जहर पीया; वीडियो में 4 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में पिछले 10 साल से ड्राइवर के पद पर काम कर रहे धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की।
जहर पीने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने चार लोगों पर पैसों की मांग कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
वीडियो में धारू ने कहा-
मैं धर्मेंद्र लाहौर हूं। मैं भंवर धावरे जी से परेशान हूं। मेरे से पैसों की मांग की जा रही है। इन लोगों से परेशान होकर मैं दवाई पी रहा हूं। चार लोगों द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है और पैसों की डिमांड की जा रही है।
मैं पिछले 10 साल से नगर निगम में नौकरी कर रहा हूं। मुझे दो दिन से गाड़ी नहीं दी जा रही है। मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरी कोई गलती नहीं है, फिर भी बिना गलती के मुझे परेशान किया जा रहा है। मुझे गाड़ी से उतार दिया गया है।
मेरी मौत के जिम्मेदार चार लोग हैं। दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरेऔर बंटी, जो साहब का ड्राइवर है। मैं अपनी जान खुद दे रहा हूं। इन चार लोगों के कारण मेरी मौत हो रही है और मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं।”
चार लोगों के नाम लिए
वायरल वीडियो में धर्मेंद्र ने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरे और बंटी नामक व्यक्ति का जिक्र किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की ओर से पैसों की मांग की जा रही थी और इसी दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
एमवाय अस्पताल में इलाज जारी
जहर पीने के बाद धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी में मामला उधारी और ब्याज की रकम से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है।
पुलिस कर रही वीडियो की जांच
संयोगितागंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। धर्मेंद्र के बयान दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आत्महत्या की कोशिश के पीछे वास्तविक कारण क्या था और वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित समाचार

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!