दूध के दाम बढ़ने पर विवाद: किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा के बाद किसानों और दूध विक्रेताओं के बीच खरीद मूल्य को लेकर मतभेद सामने आया है।
इंदौर दूध विक्रेता संघ ने घर तक पहुंचने वाले दूध की कीमत 63 से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर करने का ऐलान किया है।
वहीं दुकानों पर खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर रहेगा।
70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग
दूसरी ओर, मध्यप्रदेश दूध किसान संघ ने इस बढ़ोतरी को किसानों के लिए पर्याप्त नहीं बताया है। संगठन ने दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है।
किसान संगठन ने यह भी कहा है कि मांग पर सहमति नहीं बनी तो आगे दूध की सप्लाई रोकने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि फिलहाल सप्लाई बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
घर पहुंच दूध में 2 रुपए की बढ़ोतरी
इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के मुताबिक, अभी उपभोक्ताओं से घर पहुंच दूध के लिए 63 रुपए प्रति लीटर लिए जा रहे हैं। इसमें 62 रुपए दूध और 1 रुपए डिलीवरी चार्ज शामिल है।
1 अक्टूबर से दूध की कीमत 64 रुपए और डिलीवरी चार्ज 1 रुपए रहेगा। इस तरह उपभोक्ता को कुल 65 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। दुकानों पर मिलने वाले खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
किसान संगठन की मांग- 70 रुपए मिले खरीद मूल्य
मध्यप्रदेश दूध किसान संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार का कहना है कि हालिया बढ़ोतरी का पूरा लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है।
उनके मुताबिक, बढ़े हुए रेट में डिलीवरी चार्ज भी शामिल है, इसलिए किसानों के वास्तविक खरीद मूल्य में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है।
किसान संगठन ने दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि फैट के आधार पर भुगतान की व्यवस्था स्वीकार है, लेकिन इसके लिए करीब 12 रुपए प्रति फैट के हिसाब से भुगतान होना चाहिए।
दूध के रेट को लेकर दोनों पक्षों के अलग तर्क
दूध विक्रेता संघ का कहना है कि कीमत तय करते समय किसानों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखना पड़ता है।
संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के मुताबिक किसानों को फैट के आधार पर भुगतान किया जा रहा है और प्रति फैट दर को 8.90 रुपए से बढ़ाकर 9.23 रुपए किया गया है।
उनका दावा है कि यह दर सांची के मुकाबले अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के देवास, उज्जैन, धार और खंडवा क्षेत्रों में दूध के दाम में भी करीब 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई है।
सप्लाई रोकने की अभी सिर्फ चेतावनी
किसान संगठन ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में दूध की सप्लाई रोकने की संभावना जताई है। हालांकि अभी तक सप्लाई बंद करने का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
ऐसे में 1 अक्टूबर से घोषित नए रेट के अनुसार दूध की बिक्री जारी रहती है या किसान संगठन और विक्रेता संघ के बीच बातचीत के बाद इसमें कोई बदलाव होता है, यह आगे की स्थिति पर निर्भर करेगा।
आखिर विवाद किस बात पर है?
मामले में मुख्य विवाद दूध के खरीद मूल्य और फैट के आधार पर किसानों को मिलने वाले भुगतान को लेकर है।
किसान संगठन का कहना है कि मौजूदा खरीद दर उत्पादन लागत के मुकाबले कम है, जबकि दूध विक्रेता संघ का तर्क है कि कीमत बढ़ाने से सीधे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
फिलहाल शहर में घोषित नई दर के मुताबिक घर पहुंच दूध 65 रुपए और दुकानों पर खुला दूध 68 रुपए प्रति लीटर रहेगा।
संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!