मेघदूत पार्क में तेज म्यूजिक को लेकर विवाद: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद निगम ने लगाई रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर स्थित मेघदूत पार्क में हर दिन करीब आधा दर्जन योगा और एरोबिक्स की क्लास लगती हैं। इनमें सैकड़ों लोग शामिल होकर नियमित व्यायाम कर स्वस्थ इंदौर के अभियान को गति दे रहे हैं, लेकिन एरोबिक्स के तेज म्यूजिक को लेकर योगा क्लास वालों ने आपत्ति जताते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद निगम ने एरोबिक्स करने वालों को चेतावनी दे दी है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छ इंदौर व स्वस्थ इंदौर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में योगा क्लास शुरू कराई है। इसके चलते बड़ी संख्या में योग गुरु के निर्देशन में लोग नियमित योगा कर रहे हैं। शहर के ख्यात मेघदूत पार्क में करीब आधा दर्जन योगा व एरोबिक्स के दल भी हर दिन सुबह व्यायाम की क्लास लगाते हैं, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होकर स्वस्थ इंदौर के अभियान को गति दे रहे हैं।
एरोबिक्स क्लास लगाने वालों को हटने की दी चेतावनी
मेघदूत पार्क में एक योगा क्लास वाले ने एरोबिक्स के लिए बजने वाले म्यूजिक पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी, जिससे एरोबिक्स की क्लास वालों को हटाया जा सके। शिकायतकर्ता के साथ मेघदूत पार्क के कर्ताधर्ता भी मिल गए और एरोबिक्स क्लास लगाने वालों को वहां से हटने की धमकी दे डाली।
निगम अधिकारियों की चेतावनी के बाद एरोबिक्स क्लास लगाने वाले भारत रघुवंशी ने जब कारण जानना चाहा तो उन्हें बताया गया कि एरोबिक्स के लिए तेज आवाज में म्यूजिक बजता है, जिससे योगा करने वाले परेशान होते हैं।
इस पर रघुवंशी ने कहा कि म्यूजिक की आवाज कम कर देते हैं, तो निगम के जिम्मेदार कहने लगे कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है वह कटवाओ नहीं तो तुम हट जाओ। निगम की इस बेतुकी नसीहत से एरोबिक्स करने वाले सैकड़ों लोग बेवजह सुबह परेशान होते रहे। इसके बाद एरोबिक्स क्लास वाले कई लोग निगम उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर के निवास उनसे मिलने पहुंचे।
संबंधित समाचार

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!