विश्व प्रसिद्ध मंदिर के बाहर विवाद: पिता ने किया बेटी पर चाकू से हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के बाहर माला बेचने वाली एक 18 वर्षीय युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी पिता मौके से फरार
गंभीर रूप से घायल युवती को लोगों की मदद से तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी (18) के रूप में हुई है।
अपनी मां के साथ रह रही है युवती
युवती मूल रूप से महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और इन दिनों कार्तिक मेला ग्राउंड इलाके में अपनी मां के साथ रह रही है। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह महाकाल मंदिर के सामने माला बेच रही थी, तभी यह घटना हो गई।
मंदिर के बाहर हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए।
चाकू से हमला कर दिया
इसी दौरान युवती का पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती की पीठ और जांघ पर वार किए और मौके से फरार हो गया।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवती को संभाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
16 साल पहले छोड़ दिया था परिवार
परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले पत्नी और बेटी को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही अकेले बेटी का पालन-पोषण किया है।
शादी के नाम पर पैसों का आरोप
माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी अचानक वहां आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह पैसों के लालच में शादी कराने की बात कर रहा था और इसके लिए करीब 5 लाख रुपए लेने की मांग कर रहा था।
युवती का आरोप- बेचने की थी योजना
घायल वर्षा ने बताया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई है। युवती के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!