खबर
Top News

दूषित जल आपूर्ति से बिगड़ी क्षेत्रीय रहवासियों की सेहत: निगमायुक्त ने किया क्षेत्र का मुआयना; जोनल अधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 2:50 pm
शेयर करें:
दूषित जल आपूर्ति से बिगड़ी क्षेत्रीय रहवासियों की सेहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मध्य क्षेत्र स्नेहलतागंज में बीते कुछ समय से गंदे पानी की आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। जोन क्रमांक 3, वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत आने वाले प्रेम पैराडाइज और विशाल पैराडाइज मल्टी सहित आसपास की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले रहवासी नलों और बोरिंग में बदबूदार एवं गंदा पानी आने की समस्या से परेशान हैं। दूषित जल के निरंतर सेवन के कारण क्षेत्र के 10 से अधिक रहवासी अस्वस्थ हो गए हैं, जिनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा है।

रहवासियों के अनुसार, उनकी बहुमंजिला इमारतों के समीप से होकर सेंट्रल जेल की मुख्य ड्रेनेज लाइन गुजरती है, जो पिछले लंबे समय से अवरुद्ध पड़ी है। इस ड्रेनेज लाइन के चौक होने के कारण गंदा और बदबूदार पानी रिसकर भूमिगत जल स्रोतों तथा नर्मदा पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों में मिश्रित हो रहा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर इंदौर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

हर बार अधिकारियों द्वारा नई ड्रेनेज लाइन बिछाए जाने के बाद ही समस्या का स्थायी समाधान होने की बात कहकर केवल समय दिया जाता रहा। इस स्थिति से परेशान होकर रहवासियों ने सीधे नगर निगम आयुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ।

निगमायुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता और रहवासियों के अस्वस्थ होने की सूचना संज्ञान में आते ही नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल शनिवार को निगम की तकनीकी और प्रशासनिक टीम के साथ स्वयं स्नेहलतागंज स्थित विशाल पैराडाइज पहुंचे।

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित जल स्रोतों का निरीक्षण किया तथा रहवासियों से सीधे चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। चर्चा के दौरान रहवासियों ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को अवगत कराया कि मल्टी में नगर निगम की नर्मदा लाइन का पानी साफ आ रहा है, किंतु दैनिक उपयोग एवं पीने के लिए बहुमंजिला इमारत के निजी बोरिंग के पानी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अत्यधिक गंदा और बदबूदार है।

स्थल मुआयने के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उक्त विशाल पैराडाइज मल्टी का बोरिंग लगभग 18 वर्ष पुराना है। अत्यधिक पुराना होने के कारण बोरिंग के केसिंग पाइप में क्षरण और लीकेज की प्रबल संभावना है, जिसके जरिए पास की ड्रेनेज लाइन का प्रदूषित जल बोरिंग के पानी में समाहित हो रहा था।

पुराना और जर्जर केसिंग पाइप तुरंत बदलवाएं
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए रहवासियों को सलाह दी कि वे अपने निजी बोरिंग का पुराना और जर्जर केसिंग पाइप तुरंत बदलवाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत जब तक बोरिंग की मरम्मत नहीं हो जाती और पानी पूरी तरह से साफ नहीं आता, तब तक इस पानी का उपयोग पीने या भोजन पकाने में बिल्कुल न किया जाए। निगमायुक्त के आदेश पर नगर निगम की प्रयोगशाला टीम ने बोरिंग के जल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है, ताकि जल में मौजूद बैक्टीरिया और प्रदूषण के स्तर का सटीक पता लगाया जा सके।

जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश... निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मौके पर मौजूद जोनल अधिकारी राज ठाकुर को जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्माण व सफाई कार्य तुरंत प्रारंभ करने का आदेश दिया।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जब तक बोरिंग और पेयजल पाइपलाइन की पूर्ण मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित इमारतों के रहवासियों के लिए पीने के साफ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

उन्होंने जोनल अधिकारी राज ठाकुर को निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि रहवासियों को दैनिक उपयोग के लिए शुद्ध जल की कमी का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 14 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 14 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 14 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 15 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 15 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 15 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 15 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 16 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 16 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 16 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 16 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 16 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 16 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 16 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 16 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!