खबर
Top News

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का सत्याग्रह: दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और राम मंदिर ट्रस्ट पर उठाए सवाल; चरखा चलाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का सत्याग्रह

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में "लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह" शुरू किया है। गुरुवार को रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।

सत्याग्रह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर भी कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देशभर के करोड़ों लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया था, इसलिए मंदिर से जुड़े किसी भी विवाद या आरोप की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह तथ्य सही है तो मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी धार्मिक ट्रस्ट की सदस्यता किस प्रकार संभव है। उन्होंने कहा कि इस विषय में सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

चरखा चलाकर जताया विरोध
रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की शैली में चरखा चलाकर विरोध दर्ज कराया। नेताओं का कहना था कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह गुहार लगाई थी। पार्टी ने रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय को चुनौती दी, लेकिन उसे किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

क्यों निरस्त हुआ था नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने निरस्त कर दिया था। आरोप था कि उन्होंने तेलंगाना में लंबित एक न्यायालयीन मामले में तलब किए जाने संबंधी जानकारी नामांकन पत्र में प्रस्तुत नहीं की थी। इसी आधार पर नामांकन अमान्य घोषित किया गया। कांग्रेस का दावा है कि नामांकन खारिज करने का निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया गया, जबकि चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों ने इसे नियमों के अनुरूप की गई कार्रवाई बताया है।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि वे इस मुद्दे को केवल कानूनी लड़ाई तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि जनता के बीच भी लेकर जाएंगे। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 8 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 8 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 9 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 9 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 9 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 9 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 9 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 10 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 10 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 10 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 10 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!