छह माह पुराने मामले में कांग्रेस अध्यक्ष से सात घंटे पूछताछ: छात्रों को समर्थन दिया; इसलिए प्रताड़ना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 6 माह पूर्व कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और पथराव मामले में कल पंढरीनाथ पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को नोटिस देकर बुलाया और पौने सात घंटे पूछताछ की। चौकसे ने कहा टंट्या मामा चौराहे पर चले छात्र आंदोलन को समर्थन देने के कारण उन्हें पूछताछ कर प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। मैंने तबीयत खराब होने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी। इसके बावजूद अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में डटे रहेंगे।
चौकसे ने बताया उन्हें रात 11 बजे नोटिस भेजा और हर हाल में हाजिर होने का आदेश दिया। वे कल दोपहर 2 बजे पंढरीनाथ थाने पहुंचे थे। इस दौरान उनके कई बयान दर्ज किए गए, जिन्हें कई बार बदला भी गया। कई बार काट-छांट की गई।
दबाव डालकर बयान को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की गई। तबीयत ठीक नहीं थी। सर्दी-खांसी-बुखार था, लेकिन पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। और तो और, जिस डॉक्टर के पास मैंने इलाज करवाया, उन डॉ. प्रवीण डाणी को भी बुला लिया और दो घंटे तक उनसे भी पूछताछ की गई कि उन्होंने मुझे (चौकसे को) बीमार होने का सर्टिफिकेट कैसे दे दिया?
बहरहाल, चौकसे को थाने बुलाने की खबर मिलने पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी भी की। 2 बजे पूछताछ शुरू हुई जो रात्रि 8.45 बजे तक चली और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
दोषी भाजपाई थे, हम नहीं
चौकसे ने बताया फरवरी में गांधी भवन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया था। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। तब से आज तक कुछ नहीं हुआ। अब, जबकि कांग्रेस ने टट्या मामा चौराहा पर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया तो पुलिस ने इस पुराने मामले में नोटिस देकर उन्हें बुलवा लिया।
पौने सात घंटे बैठाए रखा और कई बार बयान दर्ज किए गए और फिर कागज फाड़ दिए गए। दोबारा बयान लिखा गया और उसमें कई बार काटछांट की गई। कुल मिलाकर, उन्हें प्रताडि़त करने के इरादे से पुलिस ने बुलवाया था।
चौकसे ने कहा झुकेंगे नहीं और छात्र-किसान आंदोलन को समर्थन देते रहेंगे। जल्दी ही पुलिस के खिलाफ भी पार्टी आंदोलन करेगी। राहुल गांधी के आह्वान पर पार्टी देशभर में छात्रों की मदद कर रही है। इंदौर में भी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रही। आगे भी खड़ी रहेगी।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!