फैक्ट्री में हंगामा: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित आशा कन्फेक्शनरी फैक्ट्री में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सैकड़ों कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जमकर किया प्रदर्शन
कर्मचारियों ने मॉडर्न चौराहे के पास सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सैलरी बढ़ाने को लेकर विवाद
फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि कंपनी में हर साल अप्रैल महीने में कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाती है, लेकिन इस बार कर्मचारी अभी से ही वेतन बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।
मारपीट का वीडियो भी आया सामने
प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कर्मचारी कंपनी संचालक दीपक दरयानी के बेटे संस्कार के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सड़क पर उतरे मजदूर, लगा लंबा जाम
सैकड़ों कर्मचारियों के अचानक सड़क पर उतरने से सांवेर रोड और मॉडर्न चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाइश देकर सड़क से हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित फैसला नहीं लिया जाएगा। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!